उत्तराखंड

राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति का नगर के किसी भी परिषद व मोर्चा से नहीं है कोई गठजोड़

उत्तराखण्ड
5 अक्टूबर 2026
राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति का नगर के किसी भी परिषद व मोर्चा से नहीं है कोई गठजोड़
काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया कि समिति की एक आपातकालीन बैठक जिला कार्यालय में जिला व नगर पदाधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई।
राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति की बैठक जिसकी अध्यक्षता महामंत्री नीरज कुमार ठाकुर व संचालन नगर महामंत्री अनुराग सारस्वत ने की उन्होंने बैठक में प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नगर के दूसरे राज्य आन्दोलकारी परिषद व मोर्चा के नाम से नगर में संगठन चला रहे है जिसमें उनके संगठनों के अध्यक्ष अलग-अलग है।
कल नगर में समिति के पदाधिकारियों को ज्ञात हुआ कि उन दो संगठनों ने दिनांक 4 अक्टूबर को अपने बैनर पर को एक बैठक का आयोजन किया जिसमें लगे बैनर में हमारी राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उधम सिंह नगर के नाम का इस्तेमाल किया गया है व जो पूर्णतः गलत है वह समिति का नाम लिखकर आवेदनकों को गुमराह कर रहे है हमारी समिति का उन संगठनों से किसी प्रकार का कोई गठजोड नहीं है समिति स्वतंत्र रूप से सभी सदस्यों के चिन्हिकरण के लिए आज भी प्रयासरत है।


नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि अगर भविष्य में उन संगठनों द्वारा किसी भी बैठक, ज्ञापन, पत्राचार, चन्दा लेने के लिए हमारी समिति के नाम का इस्तेमाल किया तो समिति उन संगठनों के खिलाफ कानूनीकार्यवाही करने को बाध्य होगी। इस सम्बन्ध में समिति ने तहसीलदार, उपजिलाधिकारी काशीपुर, जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को पत्र भेज कर इस कृत्य की जानकारी शीघ्र की दी जायेगी।
जिला महामंत्री विनय विश्नोई ने कहा कि अगर वह संगठन हमारी समिति के नाम पर किसी आवेदक से किसी भी प्रकार धन (चन्दा) लेते है तो उसके लिए हमारी समिति जिम्मेदार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारी समिति किसी प्रकार का किसी भी आवेदकों से चिन्हीकरण के नाम पर चन्दा नहीं लेती। हम निःस्वार्थ समिति के सभी आवेदकों के चिन्हीकरण के लिया आज भी प्रयासरत है।
बैठक में रामसिंह, रामभरोसे, सुशील कुमार विक्की, सुनील कुमार, डा0 आशा राम, मीनू गुप्ता, शोभित, संजीव कुमार, भूपेन्द्र सिंह, महेन्द्र, अमित शर्मा, रिजवान आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *