उत्तराखंड

सोने के कुंडल झपटकर फरार होने वाले महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
20 नवम्बर 2026
सोने के कुंडल झपटकर फरार होने वाले महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
रूद्रपुर। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में महिलाओं के कानों से सोने के कुंडल झपटकर फरार होने वाले महिला समेत दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए दोनों सोने के कुंडल बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को बालाजी पुरम निवासी मुनेन्द्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां के कानों से बाइक सवार महिला और पुरुष कुंडल झपटकर फरार हो गए। इसी दिन उर्मिला राय ने भी दुर्गा मंदिर से लौटते समय अपने कुंडल छीनने की शिकायत दी थी। दोनों घटनाओं में एक ही बाइक का इस्तेमाल किया गया था।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर गठित टीम ने 20 नवंबर को आनंदपुर रोड स्थित परमल टाउन के पास से राहुल रस्तोगी निवासी ट्रांजिट कैंप और रवीना निवासी बरेली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक सोने का कुंडल बरामद हुआ। पीड़ितों ने कुंडलों की पहचान भी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *