जिलेभर के थानों एवं चौकियों चलाया में ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता माह’
उत्तराखण्ड
15 अक्टूबर 2026
जिलेभर के थानों एवं चौकियों चलाया में ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता माह’
रूद्रपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता माह’ के तहत जिलेभर के थानों एवं चौकियों में चलाया जन-जागरूकता
कोतवाली बाजपुर (चौकी सुल्तानपुर पट्टी), कोतवाली रुद्रपुर, कोतवाली जसपुर (चौकी पतरामपुर), थाना केलाखेड़ा (चौकी बेरिया दौलत) तथा कोतवाली प्ज्प् की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों, कस्बों एवं औद्योगिक संस्थानों (जैसे एस. एन. शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर पट्टी, कृष्णा इंटर कॉलेज रुद्रपुर, इंटर कॉलेज पतरामपुर, कस्बा केलाखेड़ा एवं मेट्रो डेकोरेशन प्रा. लि. महुवाखेड़ा गंज) में उपस्थित छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों एवं आम जनमानस को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान दी गई मुख्य जानकारियां एवं दिशानिर्देश –
डिजिटल अरेस्ट व साइबर अपराध – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों, विशेषकर डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे में विस्तार से समझाया गया।
वित्तीय व व्यक्तिगत सुरक्षार – किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना व्ज्च्, बैंक विवरण, पासवर्ड या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सख्त हिदायत दी गई।
संदेहास्पद मैसेज व लिंकर – फ्री रिचार्ज, लॉटरी, ज्ञठब् या किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों के साथ प्राइवेट फोटो या वीडियो कॉल न करने की सलाह दी गई।
साइबर उत्पीड़न से बचाव – किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग, धमकी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल परिजनों, शिक्षकों या पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया गया।


