कांग्रेस में टिकट घमासान- काशीपुर में महिला या युवा चेहरा!
उत्तराखण्ड
13 सितम्बर 2026
कांग्रेस में टिकट घमासान- काशीपुर में महिला या युवा चेहरा!
काशीपुर। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ कांग्रेस में टिकट की टिक-टिक तेज हो गई है। विधानसभा सीटों पर दावेदारों ने अभी से अपनी जमीन मजबूत करनी शुरू कर दी है।
बीते सोमवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर हुए मुख्यमंत्री आवास कूच में भी कई संभावित दावेदारों ने भीड़ जुटाकर और सक्रियता दिखाकर पार्टी नेतृत्व को अपनी ताकत का अहसास कराया।
ऐसे में टिकट बंटवारे के दौरान कांग्रेस के भीतर खींचतान बढ़ने के संकेत साफ नजर आने लगे हैं। प्रदेश की लगभग सभी सीटे चर्चा में हैं। इनमें कुछ दावेदार पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, जबकि कई चेहरे पहली बार टिकट की दौड़ में शामिल हुए हैं।
खास बात यह है कि इस बार दावेदारों की सूची में युवा चेहरों की संख्या भी काफी है। इससे कांग्रेस के सामने अनुभव, सक्रियता, सामाजिक समीकरण और संगठनात्मक पकड़ के बीच संतुलन बनाने की चुनौती होगी।
कांग्रेस के लिएं सीटों पर टिकट तय करना आसान नहीं होगा। पार्टी नेतृत्व को दावेदारों की सक्रियता के साथ-साथ स्थानीय समीकरण, संगठन में स्वीकार्यता और चुनावी जीत की संभावनाओं को भी ध्यान में रखना पड़ेगा।
फिलहाल काशीपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस में सबसे अधिक खींचतान के आसार हैं। वरिष्ठ नेता संदीप सहगल व महानगर अध्यक्षा अलका पाल भी मजबूत दावेदारी कर रही हैं वहीं नगर के बड़े नाम टिकट को लेकर पार्टी की मुश्किल बढ़ा सकते है।


