उत्तराखंड

श्रीराधेहरि धर्मार्थ आयुर्वैदिक औषधालय ने औषधीय गुणों युक्त खीर वितरण

उत्तराखण्ड
26 अक्टूबर 2026
श्रीराधेहरि धर्मार्थ आयुर्वैदिक औषधालय ने औषधीय गुणों युक्त खीर वितरण
काशीपुर। श्रीराधेहरि धर्मार्थ आयुर्वैदिक औषधालय मेन बाजार स्थित में विगत वर्षों की तरह इस बार भी शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में तैयार औषधीय गुणों युक्त खीर का का वितरण पूजा अर्चना के साथ किया गया। श्वांस रोगियों की रामबाण औषधीय खीर खाने वालों की देर रात्रि से ही औषधलय में भीड़ जमा होने लग गई थी। विगत वर्षों की तरह इस बार भी खीर खाने वालों में क्षेत्रा के आसपास तथा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।
इस दौरान औषधालय के वैद्य डा राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शरद पूर्णिमा की अधर््ारात्रि में चंद्रमा की किरणों के बीच तैयार औषधीय खीर मंत्रोच्चार के साथ मां लक्ष्मी और चंद्रदेव का भोग लगाने के पश्चात समयानुसार खीर वितरण स्वास्थ्य के लिए अधिक हितकारी होता है। उन्होंने कहा कि औषधीय गुणों से युक्त खीर श्वांस संबंधी सभी बीमारियों में लाभकारी है। इस अवसर पर औषधालय मंत्री अधिवक्ता संजीव कुमार शर्मा, उप मंत्री, विपिन कुमार, दीपक कुमार, सर्वेश अग्रवाल, डॉ सतीश कुमार, मनोज विश्नोई समेत औषधालय कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *