उत्तराखंड

दीपावली से पहले प्रशासन ने किया आतिशबाजी से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

उत्तराखण्ड
26 अक्टूबर 2026
दीपावली से पहले प्रशासन ने किया आतिशबाजी से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
जसपुर। दीपावली से पहले पटाखों के सुरक्षित भंडारण और अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने आतिशबाजी से जुड़े प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। तहसीलदार दलीप सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन केंद्र जसपुर, श्रम प्रवर्तन विभाग काशीपुर और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने चार प्रतिष्ठानों का जायजा लिया। इस दौरान अग्नि सुरक्षा के इंतजाम, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और पटाखों के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था जांची गई। तहसीलदार ने बताया कि प्रतिष्ठान संचालकों को निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि दीपावली के दौरान आतिशबाजी की मांग बढ़ने के मद्देनजर हादसे रोकने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *