उत्तराखंड

दीपावली की सुबह चौराहे पर लगा कूडे़ का ढेर

उत्तराखण्ड
दीपावली की सुबह चौराहे पर लगा कूडे़ का ढेर
काशीपुर। दीपावली सुबह काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक साफ सफाई की जगह कूड़े के ढेर से पटा मिला है, कारण है निगम के द्वारा अनुबंधित कूड़ा कलेक्शन संस्था, के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान न होना।
कूड़ा कलेक्शन कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने पर विरोध स्वरूप कूड़े की गाड़ियां मुख्य महाराणा प्रताप चौक पर पलट दी और कूड़े का ढेर लगा दिया है। यह हाल तब है कि जब खुद कुमाऊँ कमिश्नर ने कुमाऊँ के सभी अधिकारियों को दिवाली पर साफ़ सफाई तथा सुरक्षा चौकस रखने के निर्देश दिए थे।
परन्तु इस कूडे प्रकरण में निगम प्रशासन के ओर से कोई प्रक्रिया नहीं आई है। शहर के लोगों की दिवाली की सुबह ऐसे असहज दृश्य से हुई जिसका अन्दाजा भी नहीं था। मेन चौराहे पर कूडे का ढेर लगना नगर में चर्चा का विषय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *