दीपावली: मुख्य बाजार ग्राहकों की भारी भीड़ से गुलजार
उत्तराखण्ड
7 नवम्बर 2026
दीपावली: मुख्य बाजार ग्राहकों की भारी भीड़ से गुलजार
काशीपुर। दीपावली के पर्व की खुशियां बाजारों में साफ नजर आने लगी हैं. दीपावली के अवसर पर मुख्य बाजार ग्राहकों की भारी भीड़ से गुलजार नजर आया. बर्तन, सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और दीपावली की सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों का तांता लगा रहा. त्योहार को लेकर जहां ग्राहकों में खरीदारी का खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं बाजार में उमड़ी भीड़ से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे.
दीपावली और धनतेरस के त्योहार को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में काफी रौनक देखने को मिली, बाजार ग्राहकों से खचाखच भरा नजर आया. बाजार में बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, मिठाई, दीपक, झालर और सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया. दुकानदारों ने भी त्योहार को देखते हुए विभिन्न प्रकार के सामान का पर्याप्त स्टॉक तैयार किया है.
त्योहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था और पार्किंग की चुनौती भी बढ़ गई है. जिसको प्रशासन द्वारा बखूबी नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। कुल मिलाकर धनतेरस और दीपावली को लेकर काशीपुर के बाजारों में ग्राहकों का सैलाब और उत्सव का माहौल है. व्यापारियों का कहना है कि बाजार में बहुत अच्छी रौनक और चहल-पहल देखने को मिल रही है. सभी व्यापारियों का काम ठीक चल रहा है. व्यापारियों में खुशी तथा ग्राहकों में भी काफी उत्साह का माहौल है


