उत्तराखंड

बघेलेवाला में सेवा संगठन अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र की भाई-बहनों की समस्याओं त्वरित समाधान

उत्तराखण्ड
5 अक्टूबर 2026
बघेलेवाला में सेवा संगठन अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र की भाई-बहनों की समस्याओं त्वरित समाधान
काशीपुर। सेवा संगठन अभियान के निमित्त आज बघेलेवाला में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने प्रतिभाग कर ग्रामीण क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र से पधारे सम्मानित भाई-बहनों की समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कार्यक्रम में लगभग 21 विभागों के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर मौके पर ही संबंधित विभागों से संवाद कर समाधान की दिशा में कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनसेवा, सुशासन और विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय की आधिकारिक जानकारी के अनुसार सरकार की प्राथमिकताओं में जनसेवा, सुशासन, विकास तथा नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच शामिल है। हमारा प्रयास है कि जनता की समस्याएं केवल सुनी ही न जाएं, बल्कि संबंधित विभागों के समन्वय से उनके समाधान की दिशा में ठोस कार्यवाही भी सुनिश्चित हो। सेवा ही संकल्प है, जनसमस्याओं का समाधान ही प्राथमिकता है।
इस अवसर पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा मेयर दीपक बाली और उत्तराखंड के इसे वाले राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला , ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्र प्रभा, जिला महामंत्री सुशील शर्मा , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सृष्टि बंसल बीडीसी सदस्य श्रीमती इंदु , बीडीसी सदस्य बबलू सैनी, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप , तहसीलदार काशीपुर पंकज चन्दोला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती बीना आर्य , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल , सतविंदर यादव , जसवीर सैनी , बीडीओ काशीपुर कमल किशोर पांडे , ग्राम प्रधान विनय , ग्राम प्रधान फरहा सिंह सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *