उत्तराखंड

प्राइम हॉस्पिटल ने वार्ड नं0 8 में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर

उत्तराखण्ड
11 अक्टूबर 2026
प्राइम हॉस्पिटल ने वार्ड नं0 8 में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर
काशीपुर। प्राइम हॉस्पिटल द्वारा वार्ड नं0 8 में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेयर दीपक बाली ने किया। इस सराहनीय पहल के माध्यम से क्षेत्रवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
स्वस्थ समाज के निर्माण और जरूरतमंदों की सेवा के लिए ऐसे जनहितकारी प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस पुनीत पहल के लिए आयोजक मिथुन बेदी जी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ।
इस दौरान डॉ अश्वनी सैनी , डॉ गौरव , अनिल राजपूत , हिमांशु , सोनू कुमार , राहुल पाल , पीयूष चौहान , मंजू नेगी , विकास वेदी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *