पर्वतीय रामलीला मंचन 2026 का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारम्भ
उत्तराखण्ड
11 अक्टूबर 2026
पर्वतीय रामलीला मंचन 2026 का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारम्भ
काशीपुर। काशीपुर में पर्वतीय रामलीला मंचन 2026 का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारम्भ मुख्य अतिथि दीपक बाली ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम जी के आदर्शों, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
प्रभु श्रीराम जी की कृपा सभी पर बनी रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल , योगेश जिंदल , अध्यक्ष दुर्गा सिंह मनराल , संरक्षक विजेंद्र दत्त काण्डपाल , संरक्षक डॉ. यशपाल रावत , संयोजक घनश्याम शर्मा , उपाध्यक्ष अरविंद सिंह रावत, सह-संयोजक परम काण्डपाल , प्रबंधक राजेंद्र बिष्ट , महिला आयोग सदस्य मुक्ता सिंह , वरिष्ठ भाजपा नेता खिलेंद्र चौधरी एवं राम मेहरोत्रा , प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक , जिला महामंत्री सुशील शर्मा , पार्षद बीना नेगी , पार्षद पुष्कर बिष्ट, विमल गुड़िया , जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट , एन.सी. बाबा , पार्षद संजय शर्मा एवं अमित पाल रावत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।


