उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में सहभागिता

उत्तराखण्ड
1 नवम्बर 2026
मुख्यमंत्री ने की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में सहभागिता
देहरादून। श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में सहभागिता कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
एक ओर हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को विकास, सुशासन और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम कर रही है, वहीं कांग्रेस न्याय यात्रा के नाम पर प्रदेश में भ्रम, अराजकता और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है। प्रदेश में न्याय यात्रा निकालने से पहले कांग्रेस को अपने शासनकाल के भ्रष्टाचार, घोटालों और जनविरोधी कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।
अंकिता बहन के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि किसी पीड़ित परिवार का दर्द, राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने का माध्यम नहीं हो सकता। ैप्त् जैसी संवैधानिक प्रक्रिया पर बेबुनियाद भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करना और बांगलादेश की तर्ज पर अव्यवस्था का माहौल बनाने की कोशिश लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। कांग्रेस को समझना होगा कि उत्तराखंड की जनता को विभाजनकारी सोच और अराजकता नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, सुशासन और प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य चाहिए।
इस अवसर पर माननीय सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खण्डूरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डा0 धनसिंह रावत व विधायकगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *