उत्तराखंड

धनतेरस, दिवाली के लिए सिक्कों और मूर्तियों की बुकिंग

उत्तराखण्ड
1 नवम्बर 2026
धनतेरस, दिवाली के लिए सिक्कों और मूर्तियों की बुकिंग
बरेली। स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी के दामों में आए उतार-चढ़ाव का सकारात्मक असर दिख रहा है। कीमतों में नरमी आने से चांदी के सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग में तेजी आई है। आगामी धनतेरस और दिवाली त्योहार के लिए लोग अभी से बुकिंग करा रहे हैं।

रविवार को सोने का भाव 1,34,720 रुपये प्रति तोला दर्ज किया गया। चांदी का भाव 2,0,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इस गिरावट के चलते रविवार को भी बड़ी संख्या में ग्राहक बुकिंग कराने पहुंचे। बाजार में विभिन्न नए वजन और आकर्षक डिजाइन के सिक्के उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत पांच हजार रुपये है। दुकानदारों ने बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सोना कारोबारियों ने बताया कि लोग केवल त्योहारी सीजन के लिए ही नहीं, बल्कि आने वाले सहालग के लिए भी अग्रिम बुकिंग करवा रहे हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी आ सकती है। यही वजह है कि खरीदार किसी भी प्रकार की देरी किए बिना अभी से सर्राफा बाजारों का रुख कर रहे हैं। वे बुकिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *