उत्तराखंड

उत्तराखण्ड सक्रिय आन्दोलनकारी चिन्हीकरण के आवेदनों को निरस्त करना जिला चिन्हीकरण चयन समिति का निर्णय गलत और अमानवीय

उत्तराखण्ड
7 जुलाई 2026
उत्तराखण्ड सक्रिय आन्दोलनकारी चिन्हीकरण के आवेदनों को निरस्त करना जिला चिन्हीकरण चयन समिति का निर्णय गलत और अमानवीय
काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखंड की एक आपातकालीन बैठक जिला कैम्प कार्यालय पर सम्पन हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री नीरज कुमार ठाकुर ने की।
बैठक में 04-0-7-2026 को हुई जिला चिन्हिकरण चयन समिति की बैठक के बाद उत्पन्न स्थिति पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया ।
बैठक में जिला महामंत्री विनय कुमार विश्नोई ने बोलते हुये कहा कि प्रशासन द्वारा काशीपुर सहित अन्य तहसीलों के आवेदन पत्र निरस्त करना जिला चिन्हिकरण चयन समिति का निर्णय गलत और अमानवीय है क्यो कि शासनादेश में 2021 तक लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण का दिशा निर्देश जारी किया गया है प्रशासन को और जिला चिन्हिकरण चयन समिति ने आवेदकों को बिना सूचना और बिना जांच के आवेदन पत्र को निरस्त कर राज्य निर्माण आंदोलकारियों के साथ अन्याय किया गया है ।
बैठक में आगे बोलते हुये नगर महामंत्री अनुराग सारस्वत ने कहा कि प्रशासन को जब जिला चिन्हिकरण चयन समिति में नामित सदस्य को सूचना ही नहीं देनी है तो कमेटी में सदस्यों को नामित ही क्यों किया जा रहा है प्रशासन द्वारा घोषित राज्य आंदोलनकारी के साथ साथ आवेदित राज्य निर्माण आंदोलकारियो का भी अपमान किया जा रहा है । समिति प्रशासन के इस व्यवहार की सख्त शब्दों में निन्दा करती है ।
बैठक में आगे बोलते हुते नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि जब बैठक में सभी सदस्य नहीं पहुंच तो नियमानुसार बैठक का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं होता किसी भी प्रकार का निर्णय लेने का और बैठक में किये गये निर्णय स्वत ही समाप्त माने जाने चाहिए ।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति सभी विषयों पर नज़र बनायें हुये और समिति अपने शीर्ष नेतृत्व के सम्पर्क में रहकर शीर्ष नेतृत्व से प्राप्त मार्गदर्शन और दिशानिर्देश पर कार्यरत हैं ।
बैठक में राम सिंह सैनी, डा आशाराम, रामभरोसे, अमित मिश्रा ,दीपक कुमार, सतीश कुमार , सुरेश चंद्र गौड़, साहब सिंह, अमित शर्मा ,मीनू गुप्ता आदि सब में सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *