उत्तराखंड

नगर पंचायत गढ़ीनेगी – 97 व्यक्तियों ने खरीदे नामांकन

उत्तराखण्ड
28 जून 2026
नगर पंचायत गढ़ीनेगी – 97 व्यक्तियों ने खरीदे नामांकन
काशीपुर। नगर पंचायत गढ़ीनेगी के लिये आज बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इस दौरान वार्ड सदस्य के लिये एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 27 और 29 मई को नामांकन पत्रों की बिक्री और नामाकंन पत्र दाखिल किये जाएंगे। बुधवार यानी 27 मई को वार्ड सदस्य पद के लिये 59 प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। नगर पंचायत सदस्य के लिए वार्ड-दो में सामान्य सीट के लिए लवकुश ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 38 व्यक्तियों ने नामांकन फार्म खरीदा है। पहले दिन कुल 97 व्यक्तियों ने नामांकन फार्म खरीदे हैं। नगर पंचायत में सात वार्ड है। सदस्य और अध्यक्ष पद के लिये 9 जून को मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *