उत्तराखंड

राज्य आन्दोलनकारी ने की चिन्हीकरण के सम्बन्ध में मंथन बैठक

उत्तराखण्ड
28 मई 2026
राज्य आन्दोलनकारी ने की चिन्हीकरण के सम्बन्ध में मंथन बैठक
काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति की एक बैठक श्री अग्रवाल सभा काशीपुर में सम्पन्न हुई । जिसमें नगर के सभी आवेदिक आन्दोलनकारियों ने भाग लिया। सभा की अध्यक्षता समिति के संरक्षक द्वारा की व संचालन प्रदेश महामंत्री नीरज ठाकुर ने किया।
आन्दोलनकारियों ने बैठक में नगर के सभी आवेदिक आन्दोलनकारी ने काशीपुर से चिन्हीकरण में आ रही समस्यों पर विचार विमर्श की और समिति द्वारा शासन द्वारा की जा रही आवेदकों के चिन्हीकरण प्रक्रिया के बारे में पूर्ण जानकारी सभी को दी।
जिला महामंत्री ने बताया कि इस बैठक में सभी साथियों को बुलाया गया था परन्तु किन्ही कारण वश वह उपस्थित नहीं हो पाये है इस लिए 31 मई को पुनः एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया गया है जिसमें उन्होंने सभी साथी से आग्रह किया है वहीं इस बैठक में अवश्य ही उपस्थित होने की कोशिश करें।
नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बैठक में आये सभी साथियों को बताया कि काशीपुर में आन्दोलन में भाग लेने वाले सभी साथियों के सम्मान के लिए 5 जून को एक सम्मान समारोह होने जा रहा है उन्होंने कहा कि 31 मई की बैठक में चिन्हीकरण प्रक्रिया व सम्मान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी को एक जुटा का परिचय और अपने सुझाव दे। बैठक में नगर अध्यक्ष से यह भी बताया कि जो आन्दोलनकारी आवेदक अब हमारे बीच (मृत्यु) नहीं रहे है उनके परिवार को इस सम्मेलन में बुलाकर सम्मानित व सम्मान प्रत्र भी दिया जायेगा।
नगर महामंत्री अनुराग सारस्वत ने बताया कि आगे माह जून तक जिले की चिन्हीकरण प्रक्रिया सरकार को पूर्ण करनी है। समिति पदाधिकारियों द्वारा निरन्तर राज्य, जिला व नगर स्तर शासन से निरन्तर वार्ता की जा रही है। काशीपुर से जिला चयन समिति में प्रतिनिधित्व व चिन्हीकरण को लेकर शासन से जिला स्तर पर पदाधिकारियों द्वारा हुई सभी वार्ता के बारे में बैठक मेें आये सभी लोगों को सम्पूर्ण जानकारी दे दी गयी है।
बैठक में महेन्द्र खुराना, वेद प्रकाश विद्यार्थी, डा0 आशा राम, संजू शंकर भटनागर, मीनू लता गुप्ता, प्रताप गुप्ता, राम सिंह सैनी, राम भरोसे, वीरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, जगदीश पनेरू, सुनील, सावित्री देवी, डा0 दिनेश कुमार, अमित कुमार शर्मा, सतीश, विजय कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *