कांवड़ मेला: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत
उत्तराखण्ड
24 जुलाई 2026
कांवड़ मेला: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत
हरिद्वार।कांवड़ मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मेले के दौरान कुल पांच ट्रेनें संचालित होंगी. इनमें तीन अनारक्षित कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि दिल्ली-शामली डीएमयू और दिल्ली-सहारनपुर मेमू का हरिद्वार तक विस्तार किया गया है. सभी विशेष व्यवस्थाएं 30 जुलाई से लागू होंगी. क्योंकि पिछली बार हरिद्वार में चार करोड़ से ज्यादा कांवड़िए हरिद्वार आए थे और इस बार यह आंकड़ा पांच करोड़ पहुंच सकता है.
बड़ी संख्या में कांवड़िए ट्रेनों से भी यात्रा करते हैं और रेलवे स्टेशन पर भीड़ का दबाव बढ़ जाता है. इसी कारण रेलवे प्रशासन ने भी कांवड़ मेले की पुख्ता तैयारी की है. तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. जिनमें से एक हरिद्वार से चलेगी और दो ट्रेनें योगनगरी ऋषिकेश से चलेंगी. इसके अलावा दिल्ली से शामली के बीच चलने वाली ट्रेनों का हरिद्वार तक विस्तार किया गया है. यह दोनों ट्रेनें डीएमयू और मेमू ट्रेनें हैं, जिनमें साधारण किराया होता है. इनमें रिज़र्वेशन नहीं होता है.
दिल्ली-शामली के बीच चलने वाली 74022/74023 डीएमयू अब 30 जुलाई से 14 अगस्त तक हरिद्वार से संचालित होगी. यह ट्रेन हरिद्वार से सुबह 3:05 बजे रवाना होकर शाम 6:30 बजे शामली पहुंचेगी. वापसी में शामली से रात 10:50 बजे चलकर हरिद्वार रात 1:55 बजे पहुंचेगी. रेलवे ने दिल्ली शामली खंड में ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं किया है.इसी तरह 64557/64558 दिल्ली-सहारनपुर मेमू का भी हरिद्वार तक विस्तार किया गया है. यह ट्रेन सहारनपुर से रात 8:50 बजे चलकर 10:50 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. दिल्ली और सहारनपुर के बीच इसके निर्धारित समय में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.रेलवे ने तीन अनारक्षित कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेनें भी संचालित करने का निर्णय लिया है.
04314 हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा कांवड़ मेला स्पेशल 30 जुलाई से 13 अगस्त तक प्रतिदिन हरिद्वार से दोपहर 3:30 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी. इस दौरान ज्वालापुर, रुड़की, टपरी, मुजफ्फरनगर और मेरठ में इसका ठहराव रहेगा.दूसरी योगनगरी ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा कांवड़ मेला स्पेशल 30 जुलाई से 13 अगस्त तक योगनगरी ऋषिकेश से सुबह 8:35 बजे चलकर शाम 5:45 बजे दिल्ली शाहदरा पहुंचेगी.तीसरी योगनगरी ऋषिकेश-आलमनगर कांवड़ मेला स्पेशल भी मेले के दौरान संचालित होगी, जो योगनगरी ऋषिकेश से प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे रवाना होगी
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के संचालन से कांवड़ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को सुगम और अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी.कई ट्रेनों के समय और स्टोपेज में बदलावकांवड़ मेला अवधि के दौरान रेल प्रशासन ने हरिद्वार देहरादून और योगनगरी ऋषिकेश तक चलने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज और समय सारणी में बदलाव किया है. करीब 16 ट्रेनें हरिद्वार के नजदीकी रेलवे स्टेशन ज्वालापुर और मोतीचूर पर रुकेगी. 30 जुलाई से 13 अगस्त तक इन ट्रेनों के समय और स्टॉपेज में बदलाव रहेगा. उसके बाद अपने निर्धारित समय पर चलेंगी


