उत्तराखंड

छावनी चिल्ड्रन एकेडमी काशीपुर में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026-27 का आयोजन

उत्तराखण्ड
23 जुलाई 2026
छावनी चिल्ड्रन एकेडमी काशीपुर में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026-27 का आयोजन
काशीपुर। छावनी चिल्ड्रन एकेडमी काशीपुर में इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026-27 का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को उनके अभिभावकों को द्वारा उनके बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सपरा ने कहा कि इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026-27 में हमारी स्टूडेंट काउंसिल को आधिकारिक तौर पर शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि आज के लीडर, कल के बदलाव लाने वाले, इसमें उन स्टूडेंट्स का सम्मान किया गया जिन्होंने मिसाल बनकर नेतृत्व करने का गौरव हासिल किया है। जब वे गर्व के साथ अपने बैज पहनते हैं, तो हम उनके नेतृत्व और सेवा के सफ़र में उनकी सफलता की कामना करते हैं। इन्वेस्टिचर सेरेमनी कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के अभिभावक शामिल रहे। छावनी चिल्ड्रन एकेडमी काशीपुर के अध्यापकों ने बैज पाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *