उत्तराखंड में 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले
उत्तराखण्ड
17 मई 2026
उत्तराखंड में 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष राज्य में 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 पुलिस उपाधीक्षकों को 5 जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में ट्रांसफर किया गया है. जिसके सम्बन्ध में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में संबंधित सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करते हुए नई तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यालय ने ये आदेश कानून व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
तपेश कुमार चन्द्र का 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल स्थानांतरण किया गया है.
नीरज सेमवाल को देहरादून से उधमसिंह नगर भेजा गया है.
सुमित पाण्डेय का नैनीताल से हरिद्वार तबादला हुआ है.
अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल तैनात किया गया है.
आशीष जोशी का सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार स्थानांतरण हुआ है.
विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल भेजा गया है.
विमल रावत का उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर तबादला किया गया है.
नताशा सिंह को हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून भेजा गया है.
निहारिका सेमवाल का पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत स्थानांतरण हुआ है.
तुषार बोहरा को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून तैनाती दी गई है.
अखलेश कुमार का पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर तबादला किया गया है.
उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने बताया सम्बंधित पुलिस उपाधीक्षकों नवीन तैनाती के लिए तत्काल कार्य मुक्त कर सूचित करेंगे. उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा को पुख्ता करना पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा उत्तराखंड पुलिस हमेशा तत्पर होकर काम करती है. उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने कहा चारधाम यात्रा में भी पुलिस सराहनीय काम कर रही है


