श्रीठाकुर महासभा ने की सप्ताह में एक दिन नोव्हीकल डे मनाने की अपील
उत्तराखण्ड
16 मई 2026
श्रीठाकुर महासभा ने की सप्ताह में एक दिन नोव्हीकल डे मनाने की अपील
काशीपुर। नगर की समाजिक संस्था श्री ठाकुर महासभा के महामंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने समाज के सभी व्यक्तियों से अपील की है कि सभी परिवार सप्ताह में दिन साईकिल या पैदल चलने का प्रयास करें । देश हित में सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और साइकिल जैसे विकल्प अपनाने की अपील की है उन्होंने कहा कि पूरे देश ने तेल बचाओ मुहिम शुरू की गई है, जिसके तहत ईंधन बचत, सीमित बिजली उपयोग और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आइये हम सब मिलकर इस मुहिम में एक छोटा सा योगदान दें क्योंकि छोटे प्रयास ही बड़े बदलाव की नींव बनती है।


