राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, काशीपुर में भाषण एवं तकनीकी नवाचार की जिला स्तरीय प्रतियोगिता
उत्तराखण्ड
1 अक्टूबर 2026
राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, काशीपुर में भाषण एवं तकनीकी नवाचार की जिला स्तरीय प्रतियोगिता
काशीपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, काशीपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित भाषण एवं तकनीकी नवाचार की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्साह और प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
युवा प्रतिभाओं की रचनात्मक सोच, नवाचार और आत्मविश्वास ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।
इस दौरान उपनिदेशक एस के वर्मा जी, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान काशीपुर बी पी सिंह जी, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान खटीमा प्रभुनाथ जी, अध्यक्ष बेसिक साइंस डॉ ओमपाल सिंह जी, अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विवेक कुमार जी, अध्यक्ष आईटी जगदीश पांडेय जी, अध्यक्ष फार्मेसी विपिन कुमार जी, अध्यक्ष सीएसई दिनेश कुमार जी, व्याख्याता केमिकल इंजीनियरिंग राजीव यादव जी, व्याख्याता सीएसई मनमोहन जी, व्याख्याता नेहा बोरा जी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


