उत्तराखंड

हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

उत्तराखण्ड
3 अगस्त 2026
हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
हरिद्वार। कांवड़ मेला के चौथे दिन हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा दिखा। रविवार को कुल 31 लाख 50 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 76 लाख 85 हजार से अधिक शिवभक्त विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

कांवड़ मेले में रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। तड़के से लेकर देर रात तक गंगाजल भरकर कांवड़ियों के रवाना होने का सिलसिला लगा रहा। कांवड़ पटरी मार्ग के अलावा बड़ी संख्या में हाईवे से भी शिवभक्त गुजर रहे हैं। लगातार धर्मनगरी में पहुंचने वाले शिवभक्तों की संख्या बढ़ रही है। अगले एक हफ्ते में ये संख्या करोड़ों में पहुंचने की आशंका है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, कांवड़ मेले की शुरुआत से लेकर 2 अगस्त की शाम छह बजे तक कुल 76 लाख 85 हजार शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *