उत्तराखंड

विवाह समारोह में गये परिवार के घर में चोरों ने घर के ताले तोड़कर की लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी चोरी

उत्तराखण्ड
9 मई 2026
विवाह समारोह में गये परिवार के घर में चोरों ने घर के ताले तोड़कर की लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी चोरी
काशीपुर। नगर से विवाह समारोह में गये एक परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी चोरी कर ली । पीड़ित ने तहरीर पुलिस को सौंप दी है।
नगर के कविनगर निवासी सुदीप विश्नोई पुत्र ज्ञानप्रकाश विश्नोई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 8 मई को परिवार के साथ अपने मौसेरे भाई की शादी में सम्मिलित होने के लिए मुरादाबाद गया था। जब वह आज सुबह 6 बजे घर वापस पहुंचा तो देखा घऱ का ताला टूटा हुआ था तथा उसकी माता के कमरे की अलमारियां टूटी हुयी थीं। अज्ञात चोर अलमारी में रखे करीब 7 लाख के सोने व चांदी के जेवरात व 30 हजार की नकदी चोरी कर ले गये हैं। बताया कि चोर रात्रि करीब 2.50 बजे घर में घुसे थे। बताया कि चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *