उत्तराखंड

राज्य आन्दोलनकारियों ने किया काशीपुर की अनदेखी और चिन्हीकरण प्रक्रिया में दोहरे मानको पर आक्रोश व्यक्त

उत्तराखण्ड
21 अगस्त 2026
राज्य आन्दोलनकारियों ने किया काशीपुर की अनदेखी और चिन्हीकरण प्रक्रिया में दोहरे मानको पर आक्रोश व्यक्त
काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखंड की शाखा की चिन्हीकरण प्रक्रिया को लेकर बैठक सम्पन्न हुई जिसमें वक्ताओं ने प्रशासन द्वारा काशीपुर की अनदेखी और चिन्हीकरण प्रक्रिया में दोहरे मानको अपनाये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया साथ ही वक्ताओं ने स्पष्ट रुप से कहा कि जब खटीमा में 634 राज्य आंदोलकारियों का पूर्व में शासन प्रशासन द्वारा पूछताछ के आधार पर चिन्हित कर परिचय पत्र जारी कर शासन द्वारा उपलब्ध सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है तो काशीपुर सहित अन्य तहसीलों में पूछताछ के आधार पर चिन्हीकरण क्यों नहीं किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि अगर खटीमा चिन्हीकरण मानकों के विरुद्ध जाकर चिन्हीकरण प्रक्रिया पूर्ण की गयी है तो सभी पूर्व में 634 राज्य आंदोलकारियों का चिन्हीकरण निरस्त कर राजस्व की वसूली की जाये। शासन प्रशासन अगर यह नहीं कर सकता तो समानता के नियमानुसार तहसील काशीपुर सहित पूरे जिले उधमसिंहनगर के सभी आवेदित राज्य निर्माण आंदोलकारियों का चिन्हीकरण कर परिचय पत्र जारी करें, अगर शासन प्रशासन आगामी सप्ताह में कोई ठोस निर्णय नहीं लेता तो मजबूरन काशीपुर के सभी आवेदक देहरादून व खटीमा कूच करने के लिए भी रणनीति तैयार करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया जल्द ही इस सम्बन्ध में शीघ्र ही एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी काशीपुर को सौपा जायेगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि देहरादून मेें उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच द्वारा आयोजित 30 अगस्त होने वाले आन्दोलनकारी सम्मेलन में समिति को भी निमत्रण दिया गया है। जिसमें राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति के सभी आवेदक देहरादून में होने वाले राज्य आन्दोलनकारी राज्य स्तरीय सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

बैठक में नीरज ठाकुर , विनय कुमार विश्नोई, प्रदीप कुमार , प्रमोद यादव , रामसिंह , मीनू गुप्ता , रामभरोसे ,डा. आशाराम , अमित कुमार, संजीव कुमार, अमित शर्मा, भूपेन्द्र सिंह आदि ने बड़ी संख्या में राज्य निर्माण आंदोलकारियों ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *