सावन अष्टमी की पूर्व संध्या पर श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा
उत्तराखण्ड
21 अगस्त 2026
सावन अष्टमी की पूर्व संध्या पर श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा
रुद्रपुर। नगर में सावन अष्टमी की पूर्व संध्या पर सोढ़ी कॉलोनी स्थित श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकली। महिलाओं एवं कन्याओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। ढोल-नगाड़ों और माता के जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे सोढ़ी कॉलोनी क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा में महंत भजन प्रकाश अरोड़ा, श्याम खुराना, राजेश ग्रोवर, राजीव ग्रोवर, सतनाम सिंह पप्पू, सन्नी, लक्ष्मी शर्मा, मयंक बादे, चंद्रहास शास्त्री, कंचन, सीमा, जया आदि रहे।


