चीमा चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की धारदार हथियार से हमला
उत्तराखण्ड
27 जुलाई 2026
चीमा चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की धारदार हथियार से हमला
काशीपुर। काशीपुर के चीमा चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले उसके साथी गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।
कटोराताल चौकी प्रभारी मीना रावत ने पहचान की पुष्टि करते हुए बताया कि गौरव धीमर पुत्र सतीश, निवासी ग्राम चतरपुर मेवलाए जिला रामपुर ;उत्तर प्रदेशद्ध के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक के नाना.नानी काशीपुर के प्रतापपुर गांव में रहते हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। वहीं कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।


