उत्तराखंड

नगर निगम काशीपुर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

उत्तराखण्ड
27 जुलाई 2026
नगर निगम काशीपुर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
काशीपुर। नगर निगम सभागार कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी प्रदीप बत्रा की मौजूदगी में आयोजित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा ₹31.35 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹13.01 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया। ये परियोजनाएँ काशीपुर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवास की चाबियाँ भी प्रदान की गईं। साथ ही, बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। जनहित, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ नगर निगम काशीपुर निरंतर जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर पत्रकारों द्वारा काशीपुर रोडवेज बस स्टेशन की बदहाल स्थिति, यात्रियों की समस्याओं और नए बस अड्डे की मांग पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि वर्तमान काशीपुर का बस स्टेशन काफी पुराना हो चुका है। वहां पेयजल, जलनिकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। इसे देखते हुए नए स्टेशन के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है तथा भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शहर में छोटे-छोटे बस स्टॉप भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा पूरे जिले में आधुनिक सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है। काशीपुर, जसपुर, रामनगर और खटीमा सहित विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने के लिए लगभग 20 नई बसें संचालित करने की योजना है। इनमें इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन उपलब्ध हो सके।

इस दौरान मेयर दीपक बाली, जिलाध्यक्ष मनोज पाल , विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , मत्स्य पालक अभिकरण की उपाध्यक्ष सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा , मुख्य विकास अधिकारी देवेश शासनी, नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट , एसडीएम अभय प्रताप, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर चंडोक , राज्य महिला आयोग की सदस्य मुक्ता सिंह , पार्षद बीना नेगी , दीपा पाठक , सीमा सागर, वैशाली गुप्ता , अनिता काम्बोज , अनिल कुमार , मयंक मेहता , सतीश कुमार , सुरेश सैनी , प्रिंस बाली , विजय बॉबी , पुष्कर बिष्ट , शिवांश गोले , रवि प्रजापति , अब्दुल कादिर , प्रदेश महामंत्री अमित सिंह , जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट , मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह , मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा  सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *