काशीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वचालित सीढ़ी की सुविधा जल्द
उत्तराखण्ड
22 सितम्बर 2026
काशीपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वचालित सीढ़ी की सुविधा जल्द
काशीपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वचालित सीढ़ी की सुविधा जल्द मिलने की उम्मीद है। अमृत योजना के तहत करीब 10 करोड़ की लागत से हो रहे आधुनिकीकरण के तहत स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने का काम अंतिम दौर में पहुंच चुका है।
काशीपुर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है। इसके तहत यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे तक जाने के लिए एस्केलेटर की सुविधा देना भी शामिल किया गया है। पिछले तीन महीने से इसे लगाने का कार्य चल रहा है। अब एस्केलेटर का मुख्य स्ट्रक्चर, मोटर और स्टेप लगाने का काम पूरा हो चुका है। वर्तमान में फिनिशिंग, इलेक्ट्रिक कनेक्शन और सेफ्टी टेस्टिंग का काम चल रहा है। वर्तमान में यात्रियों को प्लेटफॉर्म के लिए ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं जिससे बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों को परेशानी होती थी। भारी सामान लेकर जाना अधिक परेशानी वाला होता है।


