कांग्रेस कमेटी ने किया नगर कीर्तन का भव्य स्वागत
उत्तराखण्ड
5 जनवरी 2026
कांग्रेस कमेटी ने किया नगर कीर्तन का भव्य स्वागत
काशीपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन के दौरान आज भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल और पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रपफ हुसैन के नेतृत्व में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी तन्मयता के साथ संगत की सेवा की और गुरु महाराज की पालकी साहिब पर मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सेवा कार्य में गौरव चौधरी, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी, रनजीत सिंह, परम सिद्धू, रामनदीप सिंह, प्रेम सिंह, सोनू नामधरी, गौतम जुनेजा, जसमीत सिंह समेत और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे रहे, जिन्होंने गुरु साहिब के ‘सेवा और सिमरन’ के संदेश को आत्मसात करते हुए अपना योगदान दिया।


