काशीपुर-रामनगर को त्यौहारी सीजन में नहीं मिली कोई ट्रेन न बढ़ाये फेरे
उत्तराखण्ड
11 अक्टूबर 2025
काशीपुर-रामनगर को त्यौहारी सीजन में नहीं मिली कोई ट्रेन न बढ़ाये फेरे
काशीपुर। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रामनगर – काशीपुर से रेलवे ने विशेष ट्रेनों का कोई संचालन नहीं किया। रामनगर-काशीपुर में त्यौहारी सीजन चल रहा है लखनऊ, देहरादून, चण्डीगढ़, कोलकत्ता, बिहार, दिल्ली के नगर में रहने वाले लोग व बाहर से आने वाले लोगों को लिए रामनगर -काशीपुर से रेलवे में यहां से चलने वाली ट्रेनों के न तो फेरे बढ़ाये और न ही लम्बी दूरी की कोई नई ट्रेन यहां मिली। जबकि देहरादून, सहारनपुर, चण्डीगढ़, दिल्ली, फरीदाबाद, लखनऊ के लिए अनेको यात्री अपने घर जाने व आने के लिए परेशान दिखाई दिये।
यात्रियों को कहना है कि रामनगर-काशीपुर के लिए लखनऊ, हरिद्वार, देहरादून से कोई सीधी ट्रेन न होने के कारण मजबूरी मेें बसों में धक्के खाने पडते है। यात्रियों ने रेलवे से मांग की है कि देहरादून, लखनऊ ट्रेनों का शीघ्र संचालन व रामनगर से चण्डीगढ़ चलने वाली ट्रेन के फेरे बढ़ाये जाये।


