स्टेडियम के पास रेलवे फाटक 27 और 28 रहेगा बन्द
उत्तराखण्ड
25 अप्रैल 2026
स्टेडियम के पास रेलवे फाटक 27 और 28 रहेगा बन्द
काशीपुर। स्टेडियम के पास रेलवे फाटक पर ट्रैक पैकिंग का कार्य होना है। इसके लिए 27 और 28 की रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक फाटक बंद रहेगा। रेलवे ने क्षेत्राधिकारी काशीपुर को पत्र लिखकर यातायात वैकल्पिक मार्ग से भेजने की सलाह दी है।
प्रभारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके सुमन ने पत्र कहा कि स्टेडियम के पास रेलवे फाटक संख्या 43 स्पेशल पर डीटीई मशीन से ट्रैक पैकिंग का कार्य किया जाना है। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भारी वाहनों को केला मोड़ से कुंडेश्वरी मार्ग और छोटे व शहर के यातायात के लिए फाटक संख्या 42ए/स्पेशल से भेजा जाए जिससे कि ट्रैक कार्य किया जा सकेगा।


