उत्तराखंड रोडवेज एम्पलाइज यूनियन शाखा काशीपुर के जितेंद्र-अध्यक्ष व पंकज बने मंत्री
उत्तराखण्ड
22 मई 2025
उत्तराखंड रोडवेज एम्पलाइज यूनियन शाखा काशीपुर के जितेंद्र-अध्यक्ष व पंकज बने मंत्री
काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज एम्पलाइज यूनियन शाखा कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान जितेंद्र चौहान को अध्यक्ष व पंकज भटनागर शाखा मंत्री चयनित किए गए हैं। बुधवार को काशीपुर रोडवेज डिपो परिसर में पहुंचे चुनाव अधिकारी राजेश जौहरी, सतनाम सिंह व गुरनाम सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी चुने गए। उपाध्यक्ष उमेश कांबोज व सतीश कुमार, संयुक्त मंत्री अमित सैनी व राकेश कुमार, संगठन मंत्री सतवीर सिंह, कोषाध्यक्ष अजहर उस्मानी, लेखा परीक्षक दीपिका दुबे, प्रचार मंत्री चेतन शर्मा, कार्यालय सचिव अख्तर हुसैन, क्षेत्रीय प्रतिनिधि महेश सिंह, प्रांतीय प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह बने। नई कार्यकारिणी को चुनाव अधिकारियों ने शपथ ग्रहण कराई।