काशीपुर में बनेगा भगवान श्री जाम्भेश्वर का मंदिर
उत्तराखण्ड
16 नवम्बर 2026
काशीपुर में बनेगा भगवान श्री जाम्भेश्वर का मंदिर
काशीपुर। देवभूमि उत्तराखंड में धर्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने की दिशा में उत्तराखंड सेवक दल एनजीओ ने बड़ी पहल की है। संगठन के नेतृत्व में काशीपुर में उत्तराखंड का पहला भगवान श्री जाम्भेश्वर मंदिर बनने जा रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं आ जल्द ही शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने की तैयारी है। महंत स्वामी प्रणवानंद जी महाराज ने मंच से मंदिर निर्माण की घोषणा कर इस धर्मिक संकल्प को नई दिशा दी है। आयोजकों के अनुसार, प्रस्तावित मंदिर परम पूज्य ब्रह्मलीन गोरक्षक राजेंद्रानंद जी महाराज की पावन स्मृति को समर्पित होगा। मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि भगवान श्री जाम्भेश्वर जी के आदर्शों, गुरु परंपरा और विश्नोई संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस पहल में मनोज कुमार विश्नोई, डॉसुरेन्द्र विश्नोई, संजीव विश्नोई, चरणसिंह विश्नोई, ओमप्रकाश विश्नोई, डॉराजेश विश्नोई, रामराज सिंह, पंकज राज विश्नोई, रवि विश्नोई, चरण सिंह, विश्नोई, कु. हिमांशु विश्नोई, अनुराग विश्नोई, पंकज विश्नोई, मांगीलाल विश्नोई, सर्वेश विश्नोई, कपिल विश्नोई, सतीश विश्नोई, विवेक विश्नोई और ऋषिदेव विश्नोई सहित अनेक लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। संगठन का लक्ष्य मंदिर निर्माण के माध्यम से धर्मिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विश्नोई संस्कृति, गुरु परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश का नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।


