उत्तराखंड

तुलसी विवाह का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया

उत्तराखण्ड
22 नवम्बर 2026
तुलसी विवाह का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया
काशीपुर। काशीपुर में तुलसी विवाह का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मौहल्ला सिंघान स्थित श्री दुर्गा मंदिर से शालिगराम जी की बारात निकाली गई, जो श्री पंजाबी सभा भवन पहुंची। वहां शालिगराम जी और तुलसी जी का विवाह सम्पन्न हुआ। बारात में श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने बारात का फूलों से स्वागत किया। महिलाएं पारंपरिक गीत गाती नजर आयीं और बच्चे भी उत्साह के साथ बारात में चल रहे थे। इससे पहले शुक्रवार शाम को श्री दुर्गा मंदिर में मेहंदी व एकादशी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। तुलसी मैया का श्रृंगार किया गया और मेहंदी की रस्म निभाई गई। आज सुबह 11 बजे श्री दुर्गा मंदिर से अत्यंत धूमधाम से बारात निकाली गई, जो माता मंदिर रोड स्थित श्री पंजाबी सभा भवन पहुंची। यहां विधि-विधान से तुलसी विवाह संपन्न कराया गया। इस आयोजन में श्री बांके बिहारी जी के वर पक्ष के यजमान आशीष अरोरा-पूजा अरोरा, जबकि तुलसी मैया के कन्यादान के यजमान किशन मदान-पुष्पा मदान रहे। विवाह के उपरांत भंडारा आरंभ हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री दुर्गा मंदिर समिति काशीपुर के अध्यक्ष रमेश छाबड़ा और महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरोज शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि तुलसी विवाह हमारी सनातन परंपरा का पवित्र पर्व है, जिसे पूरा शहर मिलकर मनाता है। आयोजन की सफलता के लिए उन्होंने समस्त श्रद्धालुजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेंद्र छाबड़ा, मनोज शर्मा, मनीष शर्मा, राजेंद्र चावला, राजू सेठी, दीपक ठुकराल, नीलम छाबड़ा, अनिल कपूर, विनोद मेहरोत्रा, मोनिका शर्मा, मनीष अरोरा कविता शर्मा, मंजू गुजराल, वीना शर्मा, सुदेश छाबड़ा, सुषमा अरोरा, सोना सेठी, रजनी सेठी, भावना चावला, राधा, किरण, उर्मिला बाली व अर्चना अरोरा आदि मुख्यतः उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *