उत्तराखंड

महादेव नहर के पास आयोजित ‘स्वच्छता चौपाल आयोजन

उत्तराखण्ड
24 अक्टूबर 2026
महादेव नहर के पास आयोजित ‘स्वच्छता चौपाल आयोजन
काशीपुर। काशीपुर के वार्ड संख्या 4, हरिशंकर मंदिर, महादेव नहर के पास आयोजित ‘स्वच्छता चौपाल’ में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला मंत्री रजत सिद्धू व मेयर दीपक बाली के साथ स्थानीय नागरिकों से संवाद कर स्वच्छता से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान क्षेत्रवासियों के सुझाव सुने और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रयासों पर विचार-विमर्श किया।
साथ ही उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए स्वच्छ एवं सुंदर काशीपुर के निर्माण में जनभागीदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्षद एवं कार्यक्रम संयोजक सीमा सागर , विशिष्ट अतिथि एवं जिला सोशल मीडिया सह संयोजक तरुण वर्मा और मंडल मंत्री दिनेश सिंह नेगी , मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह , एस आई गणेश ध्यानी , श्याम सिंह , दीपक गोस्वामी , अरविंद शर्मा , रामगोपाल , हीरा बल्लभ तिवारी , हरप्रीत सिंह , संजय कुमार , धर्म सिंह , जगवीर सिंह , मधुबाला देवी , सुधा मिश्रा , डिम्पल काम्बोज , वीना शर्मा , सुरेश यादव , कामिनी देवी जी, गीता देवी , पल्लवी देवी , कृष्णानंद कापड़ी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *