उत्तराखंड

काशीपुर की श्री खत्री सभा में राधा-कृष्ण मंदिर की स्थापना

उत्तराखण्ड
24 अक्टूबर 2026
काशीपुर की श्री खत्री सभा में राधा-कृष्ण मंदिर की स्थापना
काशीपुर। श्री खत्री सभा, काशीपुर में लगभग 100 वर्षों बाद ऐतिहासिक कार्य हुआ है। सभा भवन में राधा-कृष्ण मंदिर की स्थापना की गई। यह कार्य वर्तमान अध्यक्ष खत्री शरद मेहरोत्रा की पहल पर हुआ। मंदिर की स्थापना 21 अक्तूबर को श्री खत्री सभा भवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। पंडित हर्षवर्धन सारस्वत ने पूजा-अर्चना कराई। यजमान के रूप में डॉ. नरेश मेहरोत्रा और डॉ. इला मेहरोत्रा रहीं। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए अध्यक्ष शरद मेहरोत्रा को संरक्षक स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा और मधु मेहरोत्रा की ओर से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *