खटीमा में मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय आदि रंगोत्सव-2026 का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड
5 अक्टूबर 2026
खटीमा में मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय आदि रंगोत्सव-2026 का शुभारम्भ
खटीमा। खटीमा पहली बार उत्तराखंड आदि रंगोत्सव के रंगों से सराबोर हुई. तीन दिवसीय आदि रंगोत्सव-2026 का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू व जुएल ओराम ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया.
खटीमा मुख्य चौक से आयोजन स्थल तक भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब देखने को मिला. 18 राज्यों से पहुंचे जनजातीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा. वहीं सीएम धामी ढोल-दमाऊ की थाप पर कलाकारों के साथ झूमते और ढोल बजाते नजर आए.कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने खटीमा के एकलव्य विद्यालय के आधुनिकीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की.
देहरादून की जगह पहली बार थारू जनजाति की भूमि खटीमा में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय उत्तराखंड आदि रंगोत्सव 2026 का सीएम पुष्कर धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू एवं केंद्रीय जनजाति मंत्री जुरेल ओराम द्वारा संयुक्त रूप किया गया. खटीमा मुख्य चौक से आयोजन स्थल तक भव्य रोड शो के माध्यम से पहुंचे सीएम धामी एवं केंद्रीय मंत्रियों का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया. इस दौरान हनुमान अंश की टीम ने भी सीएम धामी के साथ आदि रंगोत्सव के शुभारंभ अवसर पर खटीमा पहुंच प्रतिभाग किया. जिन्हें सीएम धामी द्वारा कार्यक्रम में पहुंचने पर सम्मानित किया.
कार्यक्रम में 18 राज्यों से पहुंचे जनजाति कलाकारों ने सीएम धामी के समक्ष सांस्कृतिक नृत्य कला का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में सीएम धामी हनुमान अंश के कलाकारों के साथ जौनसार भावर की ढोल दमाऊ टीम के साथ झूमते नजर आए. वही उन्होंने इस दौरान ढोल बजाकर उत्तराखंड की संस्कृति के रंगों में रंगने का भी प्रयास किया. सीएम धामी ने इस अवसर पर कहा पहली बार उत्तराखंड आदि रंगोत्सव कार्यक्रम खटीमा इलाके में आयोजित किया गया है. इससे पहले यह सिर्फ देहरादून में आयोजित होता था.
सीएम धामी ने हनुमान अंश की टीम के इस आयोजन पर पहुंचने पर इस आयोजन को हनुमान जी के आशीर्वाद के रूप में सफल होने की बात कही. इससे पहले के केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू एवं केंद्रीय जनजाति मंत्री जुरैल ओराम ने भी उक्त आयोजन में सम्मिलित होने एवं आमंत्रित किए जाने पर सीएम धामी का आभार जताया. केंद्रीय मंत्री जुरैल ओराम ने खटीमा के खटीमा स्थित जनजाति एकलव्य विद्यालय के आधुनिकरण के लिए दस करोड़ विभाग द्वारा दिए जाने की भी घोषणा की.
इस अवसर पर आयोजन स्थल पर विभिन्न स्टॉल के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को मंच दिया गया. सैकड़ों की संख्या में स्थानीय थारू जनजाति सहित अन्य समाज के लोगों ने उक्त आयोजन में शिरकत की. आज शाम जनजाति कलाकारों के अलावा स्टार कलाकार श्वेता माहरा एवं लोक गायिका माया उपाध्याय भी अपनी प्रस्तुति इस मंच पर देंगी. इस आयोजन में केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार अजय टम्टा,नैनीताल सांसद अजय भट्ट,कैबिनेट मंत्री खजान दास,प्रदीप बत्रा,राम सिंह कैड़ा,आदि मौजूद रहे.


