कानूनगोयान आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

नीरज ठाकुर
उत्तराखण्ड
1 अक्टूबर 2026
कानूनगोयान आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम
काशीपुर। सेवा-संकल्प-अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम में काशीपुर सीमा चौहान राज्य मंत्री उत्तराखंड ने मौ कानूनगोयान आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना ,रुनंदा गौरी योजना ,मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना की जानकारी महिलाओं को दी और लाभार्थी बहनों को भारत सरकार द्वारा मिल रही योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की व आशा बहनो का सम्मान भी किया।
उन्होंने कहा कि जो बच्चे आंगनबाड़ी में पढ़ रहे हैं उनके अभिभावकों से उनके विचार लिए सभी ने प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री का बहुत आभार व्यक्त किया।
आंगनबाड़ी केंद्र पर उपस्थित सभी लाभार्थी बहनों ने भी केंद्र सरकार की योजना और राज्य सरकार की योजनाओं से जो लाभ मिल रहा है उसके लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता गीता देवी, शशि देवी, शीतल शर्मा, ऊषा देवी बहनों का व सहायिका बहने उपस्थित रही।


