उत्तराखंड

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को

दिल्ली
10 अगस्त 2026
साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को
दिल्ली। साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण जल्द ही लगने वाला है। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान बनने वाली ग्रहों की स्थिति का प्रभाव प्रकृति, देश-दुनिया और सभी राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। खास बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण सावन महीने में पड़ रहा है, जिसके कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि यानी 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसकी शुरुआत 12 अगस्त की रात 9 बजकर 4 मिनट से होगी और इसका समापन 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर होगा। ज्योतिष के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में घटित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *