उत्तराखंड

रामनगर से लखनऊ एक्सप्रेस को पुनः चलाने की मांग फिर उठी

उत्तराखण्ड
रामनगर से लखनऊ एक्सप्रेस को पुनः चलाने की मांग फिर उठी
काशीपुर। रामनगर से लखनऊ वाया लालकुआं नई ट्रेन चलाने की मांग अब जोर पकड रही है। कई संगठनों ने इस मांग को पूर रोज तरीके से रेलवे मंत्रालय के समक्ष रखा। इस विषय में कई संगठनों ने इज्जतनगर मण्डल को भी पत्र भेज यह मांग रखी है
आपको बता दे कि 05043 रामनगर.लखनऊ. विशेष ट्रेन का अप.डाउन में संचालन 26 अप्रैल से 29 जून 2026 तक किया गया जो बाद मंे बन्द कर दी गई। 05043 रामनगर.लखनऊ विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9.15 बजे रामनगर से चलती थी। वहीं वापसी में 05044 लखनऊ.रामनगर विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को लखनऊ से रात नौ बजे चलती थी।
लोगों की मांग है कि रामनगर – लखनऊ एक्स्प्रेस को पुनः शुरू किया जाये और इसका समय रामनगर स्टेशन से चलने का समय रात्रि में रखा जाये। जिससे पहाडों से लखनऊ जाने वाले यात्री रामनगर समय से पहुंच इस ट्रेन का लाभ ले सके।
लोगों ने रेलवे मंत्रालय से यह भी मांग की कि रामनगर – देहरादून का संचालन शीघ्र किया जायेगा। जिसकी घोषणा हुए दो माह हो गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *