मुंशीराम चौराहा के शिव मन्दिर में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली गई कलश यात्रा
उत्तराखण्ड
17 मई 2026
मुंशीराम चौराहा के शिव मन्दिर में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने निकाली गई कलश यात्रा
काशीपुर। नगर में मुंशीराम चौराहा के समीप स्थित शिव मन्दिर में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं ने जहां उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, वहीं पुरुषों और बच्चों की सहभागिता से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय नजर आया।
शिव मन्दिर में 11 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन आज रविवार, 17 मई से बुधवार, 27 मई तक नित्यप्रति दोपहर 3 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाना सुनिश्चित हुआ है। कथा वाचक पं. राम नरेश शुक्ला (हरदोई वाले) श्रृद्धालुजनों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का समापन, हवन एवं प्रसाद वितरण के साथ गुरूवार 28 मई को प्रातः 10 बजे विधिवत किया जाएगा। आज कथा आरंभ होने से पूर्व गाजे-बाजे के साथ मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग सात दर्जन महिलाएं कलश धारण किये चल रही थीं। जबकि भारी संख्या में अन्य महिलाएं, पुरुष और बच्चे प्रभु का गुणगान करते चल रहे थे। इस दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय नजर आया। इस अवसर पर अश्वनी वर्मा, पूनम वर्मा एडवोकेट, वेदांश वर्मा, निर्मित वर्मा, मुकेश शर्मा, दुर्गेश वर्मा, मनीषा शर्मा, सरिता वर्मा, सरिता शर्मा, पूजा अरोरा, बबली यादव, रेखा गुप्ता, पूजा अरोरा, गीता अरोरा, नीलम अरोरा, पूजा कालरा, गीता सिंधवानी, सीमा अरोरा, राघव, पारुल, विभु अरोरा, आशा शर्मा, गीता, शेखर, अनिता, शशि, यशोदा, मुक्ता, एकता, बीना शर्मा, मीनू शर्मा, नेहा गुप्ता, रेशू, राधा, रागिनी, सविता व नेहा शर्मा आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।


