80वें स्वतंत्रता-दिवस के अवसर ऐतिहासिक छोटी नीम के नीचे निकली प्रभात फेरी
उत्तराखण्ड
15 अगस्त 2026
80वें स्वतंत्रता-दिवस के अवसर ऐतिहासिक छोटी नीम के नीचे निकली प्रभात फेरी
काशीपुर। नगर में गत वर्षाे की भांति इस वर्ष भी नगर निगम काशीपुर द्वारा आयोजित प्रभात फेरी हर्षाेल्लास के साथ निकाली गई। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पुनीत राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक छोटी नीम के नीचे से प्रत्येक वर्ष निकलने वाली प्रभात फेरी का आयोजन इस बार बार भी उत्साह से किया गया । फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया के नेतृत्व में पुरानी सब्जी मंडी, मैन बाजार, बद्री भवन गली, सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग, डॉक्टर लेन, मुंशी राम का चौराहा, मोहल्ला लाहोरियान, गीता भवन गली से होती हुई पुनः छोटे नीम के नीचे समाप्त हुई फेरी में उपस्थित लोगों द्वारा उठ जाग मुसाफिर भोर भाई और बापू का प्रिया गीत रघुपति राघव राजा राम गया जा रहा था अंत में नीम के नीचे राष्ट्रगान जन गण मन और राष्ट्रगीत विजय विश्व तिरंगा प्यारा से प्रभात फेरी का समापन हुआ । इस अवसर पर वर प्रभात फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया ने सभी को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी का बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर आभार प्रकट किया ।

अंत में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा के पुत्र अर्पित मेहरोत्रा ने अपने निवास पर जलपान कराया। अवसर पर विमल गुड़िया, अनुपम शर्मा, अलका पाल, सरित चतुर्वेदी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, माजिद अली, ब्रह्मपाल, मुशर्रफ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती, अरुण वर्मा, विजय चौधरी, अनिल शर्मा एडवोकेट, मो अकिल, अरुण चौहान, शरद मेहरोत्रा, दीपक गुप्ता, इकबाल अदीब, राजेश कुमार एडवोकेट , शफीक अहमद अंसारी, अनिल शर्मा, तरुण लोहनी, विकल्प गुड़िया, अर्पित मेहरोत्रा, जय सिंह गौतम, विनोद मेहरोत्रा, महेंद्र लोहिया, विनोद होंडा, विनोद सारस्वत, अफसर अली, मनोज पंत, योगेश जोशी, त्रिलोक अधिकारी, इरफान गुड्डू, अज्जू खान, छात्र संघ अध्यक्ष जतिन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे


