उत्तराखंड

5 वर्षों में सरकार का कोई भी ठोस कार्य धरातल पर नहीं: अलका पाल

उत्तराखण्ड
5 जुलाई 2026
5 वर्षों में सरकार का कोई भी ठोस कार्य धरातल पर नहीं: अलका पाल
काशीपुर । महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के पांच साल के कार्यकाल पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल पूरी तरह से दिशाहीन एवं जन विरोधी सा है। वर्तमान सरकार ने 5 वर्षों में कोई भी ठोस कार्य धरातल पर नहीं किया। जिससे प्रदेश में विकास पूरी तरह अवरुद्ध है। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद विद्युत कटौती सरकार के खोखले दावों की पोल खोलती है। प्रदेश में जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है, उत्तराखंड 1 लाख करोड रुपए से अधिक के कर्ज में डूब चुका है। आज प्रदेश के अंदर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि और पलायन जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार की अनदेखी प्रदेश में विकास को अवरोध कर रही है। अवैध खनन के कारण पूरे देश में उत्तराखंड की छबि सभी धूमिल हो रही है। उत्तराखंड के जल- जंगल- जमीन वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरी तरह से असुरक्षित हैं। विकास केवल होल्डिंग्स और कागजों पर ही सिमट कर रह गया है। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री के 5 साल के कार्यकाल में देवभूमि में अंकिता भंडारी जैसे कई हत्याकांड सामने आए। अफसोस किसी भी बीआईपी का नाम सामने आने पर भी सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की। उत्तराखंड सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल पूरी तरह से फेलियर है। कांग्रेस जन- समस्याओं के लिए सदैव संघर्षशील रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *