उत्तराखंड

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में काशीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 15 एवं 17 ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

उत्तराखण्ड
6 अक्टूबर 2026
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में काशीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 15 एवं 17 ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
काशीपुर। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 (NCAP) के तहत देश के 130 शहरों में 7,400 से अधिक वार्डों का पहली बार वार्ड स्तर पर सर्वेक्षण किया गया। इसी सर्वेक्षण के अंतर्गत उत्तराखंड में काशीपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 15 एवं 17 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य के शीर्ष तीन वार्डों में स्थान प्राप्त किया।
इस सराहनीय उपलब्धि के लिए काशीपुर नगर निगम के पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्षद पुष्कर बिष्ट , पार्षद वैशाली गुप्ता , कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा , SI गणेश ध्यानी , सुमित सौदा (सुपरवाइजर), विकास , गीता , अभिषेक , विशेष, सुदेश , अभिनव , सरोज एवं शकुंतला को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।
स्वच्छ काशीपुर के निर्माण में आप सभी की मेहनत, सेवा और समर्पण सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *