उत्तराखंड

श्री शनि मंदिर की 13वीं वर्षगांठ पर नवग्रह हवन पूजन व प्रसाद वितरण

उत्तराखण्ड
16 मई 2026
श्री शनि मंदिर की 13वीं वर्षगांठ पर नवग्रह हवन पूजन व प्रसाद वितरण
काशीपुर। नगर के शीतला माता मन्दिर स्थित श्री शनि जयंती के पावन पर्व एवं श्री शनि मंदिर की 13वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नवग्रह हवन पूजन व प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। प्रातः 10 बजे आरंभ हुए हवन के मुख्य यजमान ज्योति मेहरोत्रा-मनोज मेहरोत्रा एवं प्रीति सिंह-तीरथ सिंह रहे। हवन-पूजन मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। तदोपरांत खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, संदीप सहगल, राजू सेठी, राकेश कुमार रॉकी, मलखान सिंह, सोनू सागर, राजन शर्मा, अशोक मलिक, चांदनी मिश्रा व ऋचा आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *