विश्व योगा दिवस – काशीपुर द्रोणासागर पर माक्षार्थ फाउंडेशन द्वारा सुरो की महफिल का आयोजन
उत्तराखण्ड
21 जून 2026
विश्व योगा दिवस – काशीपुर द्रोणासागर पर माक्षार्थ फाउंडेशन द्वारा सुरो की महफिल का आयोजन
काशीपुर। विश्व योगा दिवस के अवसर पर काशीपुर द्रोणासागर पर माक्षार्थ फाउंडेशन ओर सुरो की महफिल के सदस्यों द्वारा आज शाम 5 बजे रात्रि 8 बजे तक योग के साथ एक गीत संगीत संध्या का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आज शाम द्रोणासागर पर सुरो की महफिल में गीत संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें राजीव सक्सैना ,डॉक्टर महेंद्र सिंह गोले ,डॉक्टर रजनीश शर्मा ,अनुराग मेहरा ,अनूप गुप्ता ,सुनील शर्मा ,राजकुमार यादव ,तरुण लोहनी , तरुण वर्मा ओर भी अन्य नए कलाकारों के साथ सुरो की शाम को सुसज्जित करेंगे।
इस अवसर पर डॉक्टर रजनीश शर्मा ने अपने संदेश से लोगो को योगा करने के लिए प्रेरित किया ओर कहा कि स्वस्त मस्तिष्क ही स्वस्थ शरीर की जननी है, जो व्यक्ति को मानसिक तौर पर मजबूत रखती है, इसीलिये शारीरिक तौर पर अगर आपने स्वस्थ रहना है तो नित प्रति योगा, व्यायाम करना चाहिए ।
मातृ शक्ति द्वारा भी आज विश्व योगा दिवस पर बढ़चढ़कर सहभागिता की जिसमें लता शर्मा ,दीपिका गुड़िया आत्रे ,विनीता शर्मा ,रुचि वर्मा , कविता यादव ,संगीता यादव ने भी लोगो को योगा करने के लिय प्रोत्साहित किया।
संस्था ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिय शहर वासियों से आज शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक द्रोणासागर पर आने का आह्वान किया है।


