लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
उत्तराखण्ड
7 अगस्त 2026
लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
रूद्रपुर। नानकसागर डैम क्षेत्र में युवक से लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बेटीघाट खटीमा निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने अस्पताल पहुंचकर अभियुक्त से पूछताछ की।
कोतवाल संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम अभियुक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की तलाश में मच्छी झाला पहुंची। पुलिसने उसकी घेराबंदी की। झाड़ियों की आड़ लेकर अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर जिला चिकित्सालय भेजा गया।
पूछताछ में गुरप्रीत ने बताया कि उसने पांच अगस्त को अपने साथियों दीपक सिंह निवासी झनकट और मनोज भाटिया निवासी बानूसी के साथ मिलकर नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर पर्स व नकदी लूटी थी और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। गिरोह के अन्य दो आरोपी दीपक और मनोज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है


