उत्तराखंड

लालकुआं-साबरमती-लालकुआं विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन प्रत्येक बुधवार

उत्तराखण्ड
11 अगस्त 2026
लालकुआं-साबरमती-लालकुआं विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन प्रत्येक बुधवार
बरेली। पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली होकर 05344-43 लालकुआं-साबरमती-लालकुआं विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन करेगा। सोमवार को विशेष गाड़ी की समय सारिणी जारी कर दी गई। इस गाड़ी का संचालन मथुरा, भरतपुर, जयपुर, किशनगढ़ होते हुए किया जाएगा।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05344 लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक विशेष गाड़ी दो सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को लालकुआं से दोपहर 1.35 बजे चलने के बाद 2.40 बजे भोजीपुरा, 2.57 बजे इज्जतनगर, 3.15 बजे बरेली जंक्शन आएगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव
यहां से चलने के बाद अपराह्न 4.02 बजे बदायूं पहुंचेगी और कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा, गांधी नगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, फालना, जवाई बांध, आबू रोड, पालनपुर, महेसाणा होते हुए अगले दिन सुबह 11.05 बजे साबरमती पहुंचेगी।

05343 साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी तीन सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को साबरमती से अपराह्न चार बजे चलने के बाद दूसरे दिन सुबह 10.52 बजे बदायूं, 11.45 बजे बरेली जंक्शन, दोपहर 12 बजे बरेली सिटी, 12.17 बजे इज्जतनगर, 12.34 बजे भोजीपुरा आएगी। दोपहर 2.40 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *