उत्तराखंड

रामनगर से देहरादून सीधी ट्रेन सप्ताह में दो दिन

उत्तराखण्ड
14 मई 2026
रामनगर से देहरादून सीधी ट्रेन सप्ताह में दो दिन
रामनगर। रामनगर से देहरादून सीधी ट्रेन सेवा जल्द ही शुरू होने जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई है। इस ट्रेन को पहले सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को संचालित किया बीते लंबे समय से रामनगर और देहरादून के लोग सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे थे। इसके लिए रेलवे की ओर से मंजूरी भी मिल गई थी। वहीं अब रेलवे ने सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और रविवार को ट्रेन को संचालित करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के ठहराव रामनगर से (काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार) रहेगा।
रामनगर के स्टेशन मास्टर रामकुमार वर्णवाल ने बताया कि रामनगर से सुबह 5.30 से ट्रेन देहरादून के लिए रवाना होगी और 12.40 मिनट पर देहरादून पहुचेगी। वहीं देहरादून से 3.55 मिनट पर ट्रेन रामनगर के लिए रवाना होगी और रात 11.30 मिनट पर रामनगर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *