राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखण्ड आन्दोलन में साथ रहे चिकित्सक, पत्रकार, राजनीति व समाज सेवी का करेगी सम्मान
उत्तराखण्ड
18 जून 2026
राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति उत्तराखण्ड आन्दोलन में साथ रहे चिकित्सक, पत्रकार, राजनीति व समाज सेवी का करेगी सम्मान
काशीपुर। राज्य निर्माण सक्रिय आन्दोलनकारी समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक समिति के संरक्षक श्री नरपत सिंह राजपूत के निवास स्थान पर सम्पन्न हुई जिसमें चिन्हीकरण सम्बन्धी कई विषयों पर चर्चा हुई साथ ही सम्मान कार्यक्रम को आगे सुचारू रूप से करने पर विचार हुआ।
जिला महामंत्री विनय विश्नोई ने कहा कि आज दिनंाक तक जिला चिन्हीकरण की मीटिंग की दूसरी तिथि फाइनल नहीं हुई है जिस कारण चिन्हीकरण में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से मांग की जायेगी कि वह जिला चिन्हीकरण समिति के दूसरी जल्द ही आहूत करें।
बैठक में प्रदेश महामंत्री नीरज ठाकुर ने सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा समिति संरक्षक महोदय के सामने रखी। समिति के प्रदेश महामंत्री ने रूपरेखा के विषय में सभी उपस्थित पदाधिकारियों को बताया कि अब सम्मान कार्यक्रम में उन सभी शुभचिन्तकों जैसे चिकित्सक, पत्रकार, राजनीति व समाज सेवी जिन्होंने उत्तराखण्ड आन्दोलन के दौरान प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उत्तराखण्ड आन्दोलन नेतृत्व कर रहे व आन्दोलन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हमारा व हमारे साथी आन्दोलनकारियों का निःस्वार्थ सहयोग किया। ऐसे उन सभी व्यक्तियों को समिति द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। जिसकी रूप रेखा तैयार की गई। समिति नगर मेें शीघ्र ही इस सम्मान कार्यक्रम की शुरूआत करेगी। बैठक में जिला महामंत्री विनय विश्नोई, नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार, नगर महामंत्री अनुराग सारस्वत, रामसिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे।


